हिन्दी साहित्यिक प्रतियोगिता में साबरमती विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन
हिन्दी साहित्यिक प्रतियोगिता में साबरमती विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन
साबरमती विश्वविद्यालय के छात्रों ने “हिंदी साहित्य परिषद् अहमदाबाद” द्वारा आयोजित विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का
प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन प्रतियोगिताओं में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा इन छात्रों ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित
किया है।
- वक्तृत्व स्पर्धा में बी. एड द्वितीय वर्ष के छात्र केतूर संघवी ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- कहानी लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर प्रथम की छात्रा महक मोढ़वाडिया ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के लिए प्रथम स्थान हासिल किया, जो उनके लेखन कौशल का परिचायक है।
- काव्य लेखन प्रतियोगिता में एल.एल.बी. तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि रामपालक ओझा ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त
किया। - इसी प्रतियोगिता में बी.ए. सेमेस्टर प्रथम की छात्रा महक मोढ़वाडिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो उनकी विविध साहित्यिक प्रतिभा को दर्शाता है।
इन सभी छात्रों की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह साबरमती विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और
प्रोत्साहनकारी वातावरण को भी उजागर करती है। विश्वविद्यालय को इन छात्रों पर गर्व है और उम्मीद है कि ये भविष्य में भी इसी तरह अपने कौशल और
मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
हिन्दी साहित्यिक प्रतियोगिता की कुछ झलकियाँ


